अक्टूबर 16, 2025 7:33 पूर्वाह्न

views 108

2030 के राष्ट्रमंडल खेल अहमदाबाद में कराने की सिफारिश

वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेल अहमदाबाद में कराने की सिफारिश की गई है। राष्ट्रमंडल खेल से जुड़े कार्यकारी बोर्ड ने यह घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में विशेष रूप से खेलो इंडिया पहल के तहत भारत में खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।   अब इस सिफारिश को अगले महीने राष्ट्रमंडल खेल महासभा के सामने रखा जाएगा।   गृहमंत्री अमित शाह ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया और देश को बधाई दी। श्री शाह ने कहा कि भारत ने विश्व-स्तरीय खेल सुविधाएं...

अक्टूबर 15, 2025 8:00 अपराह्न

views 177

भारत ने सीज़ियम-137 संदूषण के प्रभावों को कम करने के लिए इंडोनेशिया को प्रशियन ब्लू कैप्सूल की खेप भैजी

भारत ने सीज़ियम-137 संदूषण के प्रभावों को कम करने के लिए इंडोनेशिया को महत्वपूर्ण प्रशियन ब्लू कैप्सूल की खेप भैजी है।   इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुरोध पर, जकार्ता में भारतीय दूतावास ने प्रशियन ब्लू के कैप्सूल तुरंत उपलब्ध कराए। राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने आज इंडोनेशियाई स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों को ये दवाइयाँ सौंपीं।   जकार्ता में भारतीय दूतावास ने कहा कि प्रशियन ब्लू कैप्सूल संभावित परमाणु या रेडियोलॉजिकल आपात स्थितियों, विशेष रूप से सीज़ियम-137 से संबंधित संदूषण, से निपटने ...

अक्टूबर 9, 2025 7:15 अपराह्न

views 46

भारत बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में, पहला मिक्सड टीम पदक पक्का

भारत ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास में अपना पहला मिक्सड टीम पदक पक्का कर लिया है। गुवाहाटी में आज क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने कोरिया को 44-45, 45-30, 45-33 से हराया। सेमीफाइनल में कल भारत का सामना एशियाई अंडर-19 मिक्स्ड टीम चैंपियन इंडोनेशिया से होगा। इंडोनेशिया, चीनी ताइपे को 45-35, 45-35 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा है।    

अक्टूबर 9, 2025 4:00 अपराह्न

views 54

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के उत्पीड़न और दुष्प्रचार के रिकॉर्ड को किया उजागर

  भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के उत्पीड़न और दुष्प्रचार के रिकॉर्ड को उजागर किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की और से भारतीय जनता पार्टी सांसद पीपी चौधरी ने संयुक्त राष्ट्र के मंचों का पाकिस्तान द्वारा आदतन दुरुपयोग करना और अपनी ही जनता पर बमबारी और विरोध प्रदर्शनों का क्रूरतापूर्वक दमन करने की बात कही। उन्होंने वैश्विक समुदाय को याद दिलाया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने भी उसे डंप ट्रक बताया है, जिससे उसकी शासन व्यवस्था की सड़न उजागर होती है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक दक्षिण और सं...

अक्टूबर 1, 2025 7:12 पूर्वाह्न

views 720

आईसीसी महिला विश्व कप 2025: भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को 59 रनों से हराया

भारत ने गुवाहाटी में आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के बारिश से प्रभावित पहले मैच में श्रीलंका को 59 रनों से हरा दिया। भारत के संशोधित डकवर्थ-लुईस-स्टर्न, डीएलएस लक्ष्य 271 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 45.4 ओवर में 211 रन बनाए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 8 विकेट पर 269 रन बनाए। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।   भारतीय टीम की ओर से अमनजोत कौर ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। श्रीलंकाई गेंदबाज इनोका रनवीरा ने चार विकेट लिए। मैच बारिश के कारण बाधित रहा, जिसके कारण ओव...

अक्टूबर 1, 2025 7:05 पूर्वाह्न

views 208

भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता आज से लागू

भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) आज से लागू हो गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इस समझौते पर पिछले साल 10 मार्च को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए थे। ईएफटीए एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय समूह है जिसके पास वस्तुओं और सेवाओं के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ाने के कई अवसर हैं।   ईएफटीए के सदस्य देश आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड हैं। इनमें से स्विट्जरलैंड भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है उसके बाद नॉर्वे का स्थान आता है। व्य...

सितम्बर 26, 2025 1:38 अपराह्न

views 27

पिछले ग्यारह वर्षों में भारत एक प्रौद्योगिकी-संचालित राष्ट्र बन गया: डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि पिछले ग्यारह वर्षों में भारत एक प्रौद्योगिकी-संचालित राष्ट्र बन गया है।   वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के 84वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, डॉ. सिंह ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।   उन्होंने पैरासिटामोल और देश के पहले एंटीबायोटिक नैफिथ्रोमाइसिन के उत्पादन हेतु स्वदेशी तकनीक विकसित करने के लिए सीएसआईआर की सरा...

सितम्बर 26, 2025 12:40 अपराह्न

views 35

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र संपन्न करने के लिए इटली का समर्थन

इटली के उप-प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र संपन्न करने के लिए इटली के समर्थन की पुष्टि की है।   विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक के बाद, श्री तजानी ने कहा कि इटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने भूमध्य सागर, मध्य पूर्व, यूक्रेन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रमों पर चर्चा की है।  

सितम्बर 25, 2025 8:44 अपराह्न

views 56

भारत के पास खाद्य क्षेत्र में विविधता, मांग और पैमाने की तिहरी ताकत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत के पास खाद्य क्षेत्र में विविधता, मांग और पैमाने की तिहरी ताकत है। नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्‍ड फूड इंडिया-2025 को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि विविधता, मांग और नवाचार के कारण भारत सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य है।   उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा में निरंतर योगदान दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि हुई है।   श्री मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत में 25 करोड़ लोग गर...

सितम्बर 25, 2025 4:00 अपराह्न

views 65

भारत ने 20 प्रतिशत जैव ईंधन मिश्रण का लक्ष्य उम्मीद से छह साल पहले ही हासिल कर लिया: हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज कहा कि भारत ने 20 प्रतिशत जैव ईंधन मिश्रण का लक्ष्य उम्मीद से छह साल पहले ही हासिल कर लिया है।   उन्होंने नई दिल्ली में विश्व हाइड्रोजन भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2030 तक 50 लाख टन हरित हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता हासिल करने का भारत का लक्ष्य एक रूढ़िवादी लक्ष्य है।   श्री सिंह ने कहा कि हरित हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है। जहाँ स्थानीय माँग, स्थानीय उत्पादन और स्थानीय खपत होगी, वहाँ यह सफल होगा।   श्री सिंह ने ...