नवम्बर 15, 2025 2:13 अपराह्न

views 31

जमैका: भारतीय समुदाय ने पैरिश में तूफान मेलिसा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास में सहायता की

जमैका के किंग्स्टन में भारतीय समुदाय ने सेंट एलिजाबेथ पैरिश में तूफान मेलिसा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास में सहायता की। किंग्स्टन ने भारतीय उच्चायोग ने तत्काल राहत के लिए 32 लाख डॉलर से अधिक की राशि जुटाने और सेंट एलिजाबेथ, वेस्टमोरलैंड और ब्लैक रिवर के प्रभावित परिवारों के लिए 550 केयर पैकेज, स्टोव, कपड़े, बैग और स्वच्छता किट वितरित करने के लिए भारतीय समुदाय की सराहना की। भारत राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण प्रयासों में जमैका के साथ एकजुटता में खड़ा है। उच्चायोग ने कहा कि भारतीय समुदाय की करु...

नवम्बर 15, 2025 10:55 पूर्वाह्न

views 49

भारत और पराग्वे ने द्विपक्षीय स्तरों पर आतंकवाद का मुकाबला करने की प्रतिबद्धता जताई

भारत और पराग्वे ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय, बहुपक्षीय और वैश्विक स्तरों पर समन्वित प्रयासों के माध्यम से आतंकवाद का मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई है। असुनसियन में आयोजित संयुक्त आयोग तंत्र की पहली बैठक के दौरान, दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि आतंकवाद अपने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है। दोनों पक्षों ने पारस्परिक लाभ के लिए सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग और द्विपक्षीय समन्वय तंत्र को मजबूत करने की इच्छा भी व्यक्त की।...

नवम्बर 6, 2025 10:05 अपराह्न

views 42

भारत और फ़िनलैंड ने व्यापार , निवेश और चक्रीय अर्थव्यवस्था सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मज़बूत करने पर सहमति व्यक्त की

भारत और फ़िनलैंड ने व्यापार और निवेश, डिजिटलीकरण, क्वांटम कंप्यूटिंग, 5G-6G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्थिरता, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और चक्रीय अर्थव्यवस्था सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मज़बूत करने पर सहमति व्यक्त की है।   विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने आज हेलसिंकी में फ़िनलैंड के विदेश मंत्रालय में स्थायी सचिव जुक्का सलोवारा के साथ 13वें भारत-फ़िनलैंड विदेश कार्यालय परामर्श की सह-अध्यक्षता की। विदेश मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने परामर्श में भारत...

अक्टूबर 30, 2025 9:59 अपराह्न

views 54

भारत ने श्रीलंका के इस्‍टर्न यूनिवर्सिटी में आर्थिक रूप से वंचित छात्रों के लिए वित्तीय सहायता बढ़ायी

भारत ने श्रीलंका के इस्‍टर्न यूनिवर्सिटी में आर्थिक रूप से वंचित छात्रों के लिए वित्तीय सहायता बढ़ायी है। यह कदम पिछले वर्ष दिसंबर में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा घोषित प्रतिबद्धता को पूरा करता है।   आज से शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत पहले वर्ष में सौ स्नातक छात्रों के लिए मासिक छात्रवृत्ति पांच हजार श्रीलंकाई रुपये से बढ़ाकर सात हजार पांच सौ रुपये कर दी गई है।   भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि यह पहल श्रीलंका के पूर...

अक्टूबर 30, 2025 9:55 अपराह्न

views 75

भारत और श्रीलंका ने कृषि पर संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित की

भारत और श्रीलंका ने आज नई दिल्ली में कृषि पर संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित की। बैठक की सह-अध्यक्षता कृषि और किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी और श्रीलंका के कृषि, पशुधन, भूमि और सिंचाई मंत्रालय के सचिव डी. पी. विक्रमसिंघे ने की।   कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने कृषि मशीनीकरण, जैविक और प्राकृतिक खेती, बीज क्षेत्र विकास तथा कृषि-उद्यमिता सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। बैठक में डिजिटल कृषि, फसल बीमा और कृषि-स्टार्टअप जैसी पहलों पर भी...

अक्टूबर 30, 2025 6:42 अपराह्न

views 54

भारत, उन्नत सैन्य तकनीकों में सशक्त क्षमताओं के साथ उभरती शक्ति है: महानिदेशक डॉ. बी. के. दास

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ के महानिदेशक डॉ. बी. के. दास ने कहा है कि भारत, उन्नत सैन्य तकनीकों में सशक्त क्षमताओं के साथ उभरती शक्ति है।   आज बेंगलुरु में उद्योग साझेदारों की बैठक से अलग मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि डीआरडीओ मिसाइलों, रडारों, सेमीकंडक्‍टर और चिप्स, माइक्रोवेव, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, लेज़र और ड्रोन के क्षेत्रों में तकनीकों का विकास कर रहा है और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। डॉ. दास ने कहा कि सीमित दूरी वाले सुरक्षा कवच के पहले चरण का परीक्...

अक्टूबर 30, 2025 5:17 अपराह्न

views 53

भारत एक प्रमुख समुद्री केंद्र बनने की ओर अग्रसर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत एक प्रमुख समुद्री केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्‍होंने कहा कि भारत कनेक्टिविटी, मूल्यवर्धित सेवाएँ, हरित नौवहन पहल और उद्योग-अनुकूल नीतिगत ढाँचा भी प्रदान करेगा।   प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर समुद्री क्षेत्र में निवेश के लिए भारत के अग्रणी स्‍थल के रूप में उभरने पर विचार साझा करते हुए कहा कि समुद्री क्षेत्र में निवेश के लिए भारत एक आदर्श बंदरगाह है।   श्री मोदी ने कहा कि भारत की विस्तृत लंबी तटरेखा और विश्व स्तरीय बंदरगाह हैं। उन्होंने न...

अक्टूबर 30, 2025 8:27 अपराह्न

views 100

अमरीका ने ईरान के चाबहार बंदरगाह पर प्रतिबंधों से भारत को छह महीने की छूट दी: विदेश मंत्रालय

अमरीका ने ईरान के चाबहार बंदरगाह पर प्रतिबंधों से भारत को छह महीने की छूट दी है। आज नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से बातचीत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत को प्रतिबंधों से छह महीने की छूट मिली है। यह छूट 29 अक्‍तूबर से प्रभावी हो गई है। प्रवक्‍ता ने इस बात की भी पुष्टि की कि कुछ भारतीय कम्‍पनियों को चीन से दुर्लभ खनिजों के आयात के लिए लाइसेंस मिला है।   विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत व्‍यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अमरीका के साथ लगातार संपर्क में है। ...

अक्टूबर 30, 2025 3:11 अपराह्न

views 75

भारत साइप्रस की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरा समर्थन करता है: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कहा कि भारत साइप्रस की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरा समर्थन करता है। डॉ. जयशंकर ने आज नई दिल्‍ली में साइप्रस के विदेश मंत्री डॉ. कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस के साथ बैठक में सीमापार आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में साइप्रस के निरंतर समर्थन की सराहना भी की।   उन्‍होंने पहलगाम आतंकवादी हमले का कड़ा विरोध करने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता व्‍यक्‍त करने के लिए साइप्रस सरकार को धन्‍यवाद दिया।   डॉ. जयशंकर ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्ष...

अक्टूबर 17, 2025 7:21 पूर्वाह्न

views 104

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन: पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में भारत के लक्ष्य सेन का मुकाबला फ्रांस के एलेक्स लेनियर से

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में आज भारत के लक्ष्य सेन का मुकाबला फ्रांस के एलेक्स लेनियर से होगा। ओडेंस में यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 05:10 मिनट से शुरू होगा। प्रीक्वार्टर फाइनल में कल लक्ष्य ने एंटनसन को 21-13, 21-14 से हराया।       पुरुष डबल्स क्वार्टर फाइनल में आज सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला इंडोनेशिया के मोहम्मद रियान आरदीयांतो और रहमत हिदायद की जोड़ी से होगा। ये मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 04:30 खेला जाएगा। प्रीक्वार्ट...