जुलाई 10, 2024 10:16 पूर्वाह्न

views 31

महिला क्रिकेट: तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के अंतिम मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराकर टी-20 में अफ्रीकी टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत हासिल की है। चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने 85 रनों का लक्ष्य केवल 10 ओवर और पांच गेंदों में हासिल कर लिया। इससे पहले 2021 में भारतीय टीम ने 11 ओवर में दक्षिण अफ्रीका पर अपनी सर्वश्रेष्ठ जीत हासिल की थी। कल हुए मैच में शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने श्रृंखला एक-एक स...

जुलाई 10, 2024 10:16 पूर्वाह्न

views 1

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 क्रिकेट श्रृंखला का तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 क्रिकेट श्रृंखला का तीसरा मुकाबला आज शाम हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जाएगा। यह मैच शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं। शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत की युवा टीम आज का मैच जीतकर श्रृंखला में बढ़त बनाने का प्रयास करेगी। श्रृंखला के पिछले मैच में अभिषेक शर्मा के शानदार शतक की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से करारी शिकस्त दी थी। वहीं सबसे पहले मैच में मेजबान टीम से केवल 13 रनों से हुई हार के बाद भारत...

जुलाई 9, 2024 9:49 अपराह्न

views 26

श्रीलंका के प्रशासनिक सेवा अधिकारियों ने भारत के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र द्वारा संचालित क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में भाग लिया

श्रीलंका के लगभग एक सौ प्रशासनिक सेवा अधिकारियों ने भारत के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र द्वारा संचालित क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव वी0 श्रीनिवास ने कहा कि श्रीलंका की प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों ने मसूरी और दिल्ली में राष्ट्रीय सुशासन केन्‍द्र में प्रशिक्षण लिया। श्री श्रीनिवास ने कहा कि तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंका के अधिकारियों के साथ विकसित भारत के शासन मॉडल को साझा किया। उन्होंने बताया कि श्रीलंका के अधिकारिय...

जुलाई 9, 2024 10:24 अपराह्न

views 38

भारत और रूस 2030 तक व्यापार लक्ष्य एक सौ अरब डॉलर निर्धारित करने पर सहमत हुए

  भारत और रूस 2030 तक व्यापार लक्ष्य एक सौ अरब डॉलर निर्धारित करने पर सहमत हो गये हैं। दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनमें पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, कार्टोग्राफी, ध्रुवीय अनुसंधान, निवेश, व्यापार और फार्मा के क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन शामिल हैं। भारत और रूस ने प्रसार भारती और टीवी नोवोस्ती के बीच प्रसारण के क्षेत्र में सहयोग पर भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बैठक के दौरान दोन...

जुलाई 8, 2024 12:41 अपराह्न

views 27

थाईलैंड के ताक प्रांत में भारत और थाईलैंड के बीच चल रहा है संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-2024’

भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्याभ्यास मैत्री-2024 थाईलैंड के ताक प्रांत में चल रहा है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने और दोनों देशों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। रक्षा जनसम्पर्क कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों देशों की सैनिक टुकड़ियां कठोर प्रशिक्षण सत्रों में भाग ले रही हैं। इस दौरान उग्रवाद और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। सैन्य अभ्यास मैत्री-2024 इस महीने की 15 तारीख तक चलेगा। इसका उ...

जुलाई 8, 2024 11:35 पूर्वाह्न

views 26

भारतीय खिलाड़ियों ने सेंट डेनिस री-यूनियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष और महिला सिंगल्स खिताब जीते

भारत ने सेंट डेनिस री-यूनियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष और महिला सिंगल्स खिताब जीत लिए हैं। पुरुष सिंगल्स में भारत के तरुण मानेपल्ली ने जापान के यूदेई ओकिमोतो को 21-15, 21-15 से हराया। यह तरुण के लिए इस वर्ष का दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने कजाखस्तान इंटरनेशनल चैलेंज प्रतियोगिता जीती थी। महिला सिंगल्स फाइनल में भारत की तस्नीम मीर ने रक्षिता श्री को 21-15, 21-19 से हराकर खिताब जीता। पुरुष डबल्स फाइनल में प्रकाश राज और गौस शाइक की भारतीय जोड़ी को फ्रांस के जुलियन माय़ो और विलियम विलेगर ...

जुलाई 8, 2024 10:58 पूर्वाह्न

views 24

महिला क्रिकेट: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला का दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला टी-20 क्रिकेट मैच वर्षा के कारण रद्द हो गया। चेन्नई में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 177 रन बनाए। ताज़मिन ब्रिट्स ने सर्वाधिक 52 रन और एनेके बॉश ने 40 रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर ने दो-दो तथा श्रेयंका पाटिल और राधा यादव ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद तेज वर्षा के कारण दूसरी पारी में बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द कर दिया गया। तीन मैचों की श्रृंखला में पहला मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आग...

जुलाई 5, 2024 1:19 अपराह्न

views 20

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला आज 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला आज खेलेगी। यह मैच शाम सात बजे से चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। हरमन प्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने इससे पहले तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया था और एक मात्र टेस्ट मैच में 10 विकेट से जीत हासिल की थी। 

जुलाई 5, 2024 9:43 पूर्वाह्न

views 52

मई 2023 के शिखर सम्मेलन में तय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में  क्‍वाड सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने  की  विभिन्न कार्य 

क्‍वाड सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मई 2023 के शिखर सम्मेलन में तय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में क्वाड के विभिन्न कार्य समूहों की प्रगति की समीक्षा की। भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के क्वाड के वरिष्ठ अधिकारियों की यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 3 जुलाई को आयोजित हुई थी।   बैठक का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव, से के. नागराज नायडू, रणनीतिक योजना और समन्वय समूह के प्रभारी उप सचिव-, ऑस्ट्रेलिया के विदेशी मामलों और व्यापार विभाग से एली लॉसन, जापान के विदेश...

जुलाई 3, 2024 2:00 अपराह्न

views 33

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने  रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से युद्ध क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की

  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज कजाकिस्तान के अस्ताना में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से वर्तमान में युद्ध क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों की स्थिति पर कड़ी चिंता व्यक्त की हैं। डॉ. जयशंकर ने उनकी सुरक्षित और शीघ्र वापसी के लिए कहा। दोनों मंत्रियों ने शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से इतर भारत-रूस द्विपक्षीय साझेदारी और समसामयिक मुद्दों पर व्यापक बातचीत की।    दोनों देशों ने पिछले साल दिसंबर में अपनी अंतिम बैठक के बाद से कई क्षेत्रों में हुई प्रगति पर विचार-विमर्श किया। डॉ. जयशंकर ने...