जुलाई 21, 2024 1:32 अपराह्न

views 23

तेरह भारतीयों लाओस में साइबर घोटाला केन्‍द्रों से निकालकर स्‍वदेश वापसी सुनिश्चित की- भारतीय दूतावास

    लाओस में भारतीय दूतावास ने तेरह भारतीयों को साइबर घोटाला केन्‍द्रों से निकालकर उनकी सुरक्षित स्‍वदेश वापसी सुनिश्चित की है। दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में जानकारी दी है कि वह अब तक 518 भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकाल चुका है। इस मामले में सहयोग के लिए दूतावास ने लाओस के अधिकारियों को धन्‍यवाद किया। दूतावास ने लाओस आने वाले भारतीय कामगारों से आग्रह किया है कि वे साइबर ठगों के फर्जी और अवैध नौकरियों के झांसे में आकर अपनी सुरक्षा को जोखिम में न डालें। 

जुलाई 21, 2024 11:33 पूर्वाह्न

views 24

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों पश्चिम और मध्य भारत में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

  मौसम विभाग ने अगले चार दिन कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मराठवाड़ा, तटीय आंध्रप्रदेश, यानम और तेलंगाना में आज भारी बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली में भी आज हल्की वर्षा हो सकती है।     राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार तक तेज वर्षा और दिल्‍ली में आज हल्की वर्षा की संभावना है। 

जुलाई 21, 2024 10:30 पूर्वाह्न

views 22

प्रधानमंत्री विश्‍व धरोहर समिति की बैठक की मेजबानी भारत को मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍व धरोहर समिति की बैठक की मेजबानी भारत को मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में उन्होंने कहा है कि भारत पहली बार समिति की अध्‍यक्षता कर रहा है और वे आज शाम के कार्यक्रम के प्रति उत्‍सुक है। श्री मोदी ने कहा कि यह बैठक देश की विरासत के संरक्षण के लिए वैचारिक आदान-प्रदान का महत्‍वपूर्ण मंच है।

जुलाई 20, 2024 1:55 अपराह्न

views 23

भारत की विधात्री उर्स ने महिला प्रो गोल्फ टूर 2024 का नौंवा चरण जीता

    गोल्‍फ में भारत की विधात्री उर्स ने महिला प्रो गोल्फ टूर 2024 का नौंवा चरण जीत लिया है। विधात्री ने अंतिम दौर के शुरूआत में बर्डी की हैट्रिक लगायी और दो शॉट से खिताब जीत लिया। विधात्री ने एक अंडर 70 का कार्ड खेला। इससे पहले उन्होंने दो दिन में 68 और 69 के कार्ड खेले थे। इससे उनका कुल स्कोर छह अंडर 207 रहा ।       पेशेवर गोल्फर के तौर पर विधात्री की यह पहली जीत है। हालांकि एमेच्योर के तौर पर वह पहले भी टूर पर खिताब जीत चुकी हैं। महिला प्रो गोल्फ टूर 2024 का दसवां चरण बेंगलूरू के प्रेस्‍ट...

जुलाई 18, 2024 1:50 अपराह्न

views 37

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में गजा पट्टी में संघर्ष विराम के आह्वान को दोहराया

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत ने गजा पट्टी में तत्‍काल और पूर्ण संघर्ष विराम के अपने आह्वान को दोहराया है। भारत ने बिना किसी शर्त बंधकों की रिहाई का भी आह्वान किया है। बुधवार को पश्चिम एशिया पर एक खुली बहस में संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के उप-प्रतिनिधि  आर0 रविन्‍द्र ने कहा कि कई वर्षों तक विभिन्‍न तरह से फिलिस्तीन को दी गई विकास सहायता संबंधी धनराशि लगभग एक सौ 20 मिलियन अमरीकी डॉलर है। वाशिंगटन की दूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्‍ड ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि परिषद की मांग ...

जुलाई 17, 2024 1:34 अपराह्न

views 27

देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जा रहा है शहादत का प्रतीक मुहर्रम 

  आज मुहर्रम है। यह दिन पैगम्बर मोहम्मद के पोते हजरत इमाम हुसैन की शहादत का प्रतीक है। उन्होंने कर्बला में सच्चाई के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस अवसर पर ताजिया जुलूस निकाले जा रहे हैं। दिल्ली में, जामा मस्जिद, निजामुद्दीन, ओखला और महरौली सहित विभिन्न स्थानों पर मुहर्रम जुलूस निकाले जा रहे हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने ताजिया जुलूस को लेकर यातायात परामर्श जारी किया है। देश में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। 

जुलाई 17, 2024 2:02 अपराह्न

views 41

ओमान:  तट पर एक तेल का जहाज डूबने से 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिकों सहित चालक दल के सभी 16 सदस्य लापता

  ओमान के तट पर एक तेल वाहक जहाज डूबने से 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिकों सहित चालक दल के सभी 16 सदस्य लापता हैं। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र के अनुसार, 'प्रेस्टीज फाल्कन' नाम का यह जहाज ओमान के औद्योगिक बंदरगाह दुकम के पास डूब गया। यह जहाज यमन के अदन बंदरगाह की ओर जा रहा था। ओमानी अधिकारियों ने समुद्री अधिकारियों के साथ खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना कोई भी व्‍यक्ति जीवित नहीं बचा है। 

जुलाई 17, 2024 9:44 पूर्वाह्न

views 26

केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-  भारत को 2047 तक विकसित बनाने के पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प में  कृषि और संबंधित क्षेत्र  निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका 

  केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कृषि और कृषि संबंधित क्षेत्र 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नई दिल्‍ली में कल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 96वें स्‍थापना और प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की आत्मा है और किसान इसका आधार। उन्‍होंने कहा कि किसान और कृषि सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस...

जुलाई 17, 2024 9:00 पूर्वाह्न

views 26

एशिया कप टी-20 प्रतियोगिता में भाग लेने कोलंबो पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम  

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप टी20 प्रतियोगिता में भाग लेने कोलंबो पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता आगामी शुक्रवार से श्रीलंका के दांबुला में शुरू हो रही है।      हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम प्रतियोगिता के पहले दिन चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल की टीम है जबकि मेजबान श्रीलंका और मलेशिया, थाईलैंड, बांग्लादेश ग्रुप बी में है।      पूर्व चैंपियन भारतीय टीम इस बार एक बार फिर से एशिया कप टी20 ट्रॉफी जीतन...

जुलाई 16, 2024 9:16 पूर्वाह्न

views 16

भारत का वस्तु एवं सेवा निर्यात जून महीने में 5.4 प्रतिशत बढ़कर 65.47 अरब अमरीकी डॉलर हुआ

  भारत का वस्तु एवं सेवा निर्यात जून महीने में 5.4 प्रतिशत बढ़कर 65.47 अरब अमरीकी डॉलर हो गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में समग्र निर्यात वृद्धि 8.6 प्रतिशत बढ़कर 200.33 अरब डॉलर हो गई। व्यापारिक निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में 2.55 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। इस वर्ष के जून माह में व्यापारिक निर्यात वृद्धि के प्रमुख चालकों में अभियांत्रिक वस्‍तुएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान, दवाएं, कॉफी और कार्बनिक तथा अकार्बनिक रसायन शामिल हैं...