दिसम्बर 18, 2024 9:20 अपराह्न

views 1

भारत सभी अल्पसंख्यकों के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित देश: जॉर्ज कुरियन

अल्पसंख्यक मामलों के केन्‍द्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने आज कहा कि भारत सभी अल्पसंख्यकों के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारत का वसुधैव कुटुम्बकम का विचार, देश में सभी के लिए समान अधिकार और अवसर सुनिश्चित करता है। श्री कुरियन ने कहा कि पाली और प्राकृत को शास्त्रीय भाषाओं की सूची में शामिल करने का सरकार का हाल में लिया गया निर्णय भाषाई अल्पसंख्यकों को मजबूत करने की दिशा में उसकी प्र...

दिसम्बर 12, 2024 12:10 अपराह्न

views 20

पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंगेल भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंगेल आज भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने श्री रंगेल का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करेगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि श्री रंगेल कल नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बैठक में शामिल होंगे। वे शनिवार को अन्‍य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए गोवा जाएंगे।   &nbs...

दिसम्बर 12, 2024 8:15 पूर्वाह्न

views 85

वर्ष 2035 तक भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन ‘भारत अंतरिक्ष स्टेशन’ होगा: डॉ. जितेन्द्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि वर्ष 2035 तक भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन 'भारत अंतरिक्ष स्टेशन' होगा, जबकि वर्ष 2040 तक कोई भारतीय नागरिक चांद पर उतरेगा। नई दिल्ली में 'सभी विज्ञान मंत्रालयों की उपलब्धियों' पर आयोजित एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए अंतरिक्ष सुधारों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में अवसरों को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि अब तक भारत से चार सौ 32 विदेशी उपग्रह प्रक्षेपित किए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 9...

दिसम्बर 12, 2024 7:49 पूर्वाह्न

views 25

भारत महिला जूनियर एशिया कप में आज भारत का मुकाबला थाईलैंड से

हॉकी में, भारत आज मस्कत में खेले जा रहे महिला जूनियर एशिया कप के अपने चौथे और अंतिम लीग मैच में थाईलैंड से भिड़ेगा। कल, भारत को अपने तीसरे मैच में चीन से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ, चीन नौ अंकों के साथ पूल-ए में शीर्ष पर है, जिससे सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो गई, जबकि भारत छह अंकों के साथ मलेशिया के साथ दूसरे स्थान पर है। सेमीफाइनल शनिवार को और फाइनल रविवार को होगा। भारत ने जापान में आयोजित पिछले संस्करण में फाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर खिताब जीता था।

नवम्बर 28, 2024 12:00 अपराह्न

views 45

सैन्य और सैन्य-तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग के कार्य समूह की चौथी बैठक रूस के मास्को में संपन्न

सैन्य और सैन्य-तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग के कार्य समूह की चौथी बैठक रूस के मास्को में संपन्न हुई। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यह बैठक दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में दोनों देशों के बीच परिचालन तालमेल को मजबूत करने के लिए संयुक्त सैन्य अभ्यासों के विस्तार पर भी सहमति व्यक्त की। भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के घोषणापत्र पर वर्ष 2000 में हस्ताक्षर किए गए थे, जिसे 2010 में विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी क...

नवम्बर 14, 2024 9:12 अपराह्न

views 17

भारत ने नाइजीरिया में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भेजी राहत सामग्री

भारत ने नाइजीरिया में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 15 टन राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 60 टन की और राहत सामग्री भेजी जाएगी। सहायता में भोजन, सोने के लिए चटाई, कंबल, जल शोधन सामग्री और अन्य राहत सामग्री शामिल है।

अगस्त 21, 2024 1:46 अपराह्न

views 22

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली में 19वें सीआईआई भारत-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि उभरता अफ्रीका और तेजी से बढता भारत दक्षिण-दक्षिण सहयोग को गति दे सकता है। आज नई दिल्ली में 19वें सीआईआई भारत-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि स्वच्छ प्रौद्योगिकी, जलवायु के अनुकूल कृषि, समुद्री सुरक्षा, सम्‍पर्क और समुद्री अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भारत-अफ्रीका सहयोग के लिए अपार अवसर हैं। उन्होंने कहा कि भारत अफ्रीका के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ा रहा है और देश में विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल...

अगस्त 21, 2024 1:25 अपराह्न

views 22

भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फ़िन ने आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया 

भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फ़िन ने आतंकवाद और उग्रवाद के दुष्‍प्रचार के लिए इंटरनेट के इस्‍तेमाल की चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया है। आज नई दिल्ली में यूरोपीय संघ-भारत सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री डेल्फिन ने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने में यूरोपीय संघ के पास लम्‍बा और पर्याप्‍त अनुभव है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन नेटवर्क मानवीय पहलुओं के अच्छे और खराब दोनों पक्षों को प्रतिबिंबित कर सकता है। भारत के पूर्व विदेश सचिव और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के...

अगस्त 21, 2024 12:26 अपराह्न

views 33

श्रीलंका में भारत की सहायता से करीब पांच हजार मन्दिरों और मोनेस्‍ट्री कॉलेजों पर सौर पैनल लगाने का कार्य शुरू

श्रीलंका में भारत की सहायता से करीब पांच हजार मन्दिरों और मोनेस्‍ट्री कॉलेजों पर सौर पैनल लगाने का कार्य शुरू हो गया है। आगामी चुनाव को देखते हुए इनके शुभारम्भ समारोह में देरी होने की संभावना है। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने संबंधित अधिकारियों के साथ कल एक बैठक के बाद बताया कि चार हजार मन्दिरों और आठ सौ मोनेस्‍ट्री कॉलेजों में सौर पैनल लगाये जा रहे हैं। बाद में तीन हजार और मन्दिरों में भी सौर पैनल लगाने की योजना है। इस परियोजना के लिए भारत ने डेढ़ करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रद...

अगस्त 21, 2024 7:44 पूर्वाह्न

views 31

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड नई दिल्‍ली में 19वें सीआईआई इंडिया अफ्रीका व्‍यापार सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित

    उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड आज नई दिल्‍ली में 19वें सीआईआई इंडिया अफ्रीका व्‍यापार सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। तीन दिन के इस सम्‍मेलन का विषय है-साझा भविष्‍य। इसमें व्‍यापार, निवेश, बुनियादी ढांचा, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों पर ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा। सम्‍मेलन में 65 देशों के 11 सौ से अधिक अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतिनिधि हिस्‍सा ले रहे हैं, जिनमें 47 अफ्रीकी देश हैं।