अप्रैल 8, 2026 8:17 अपराह्न
74
भारत ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम का किया स्वागत, शांति की जताई उम्मीद
भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम का स्वागत किया है। नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर आयोजित अंतरमंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत, को उम्मीद है कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी और होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध नौवहन और वैश्विक व्यापार का प्रवाह जारी रहेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत शांति और स्थिरता की दिशा में उठाए गए सभी कदमों का स्वागत करता है और आशा व्यक्त की कि पश्चिम एशिया...