अक्टूबर 8, 2025 7:19 अपराह्न
35
भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते से हज़ारों नौकरियों की संभावना: स्टारमर
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को, यूरोपीय संघ छोड़ने के बाद से ब्रिटेन द्वारा हस्ताक्षरित सबसे बड़ा समझौता बताया है। अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा के पहले दिन आज, मुंबई में व्यापारिक नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापारिक साझेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है । उन्होंने कहा कि ब्रिटेन द्वारा भारत भेजा गया यह अब तक का सबसे बड़ा व्यापार मिशन है। इस वर्ष जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी की लंदन यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित मुक्त...