सितम्बर 19, 2025 9:51 अपराह्न

views 12

पीयूष गोयल ने यूएई दौरे में भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सकारात्मक बातचीत की

केन्‍द्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि संयुक्‍त अरब अमीरात के साथ व्‍यापार, निवेश और उभरती प्रौद्योगिकी में अवसरों पर सकारात्‍मक बातचीत हुई। श्री गोयल दो दिन के दौरे पर संयुक्‍त अरब अमीरात गये थे उन्‍होंने इस यात्रा को काफी रचनात्‍मक बताया। उन्‍होंने कहा कि दोनों सरकारों के बीच चर्चाएं तथा व्‍यवसायिक वर्गों ने भारत-संयुक्‍त अरब अमीरात की रणनीतिक साझेदारी की शक्ति की पुन: पुष्टि की। उन्‍होंने कहा कि बडे निवेशों के जरिए संबंधों को प्रगाढ़ करने के प्रति आपसी वचनबद्धता व्‍यक्‍त की...