मई 1, 2026 4:36 अपराह्न

views 86

भारत-तंजानिया संयुक्त व्यापार समिति का पांचवां सत्र संपन्न

द्विपक्षीय व्‍यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को और सशक्‍त बनाने के लिए तंजानिया में भारत-तंजानिया की दो दिन की संयुक्‍त व्‍यापार समिति का पांचवां सत्र संपन्‍न हुआ। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इस सत्र में अगस्‍त 2017 में नई दिल्‍ली में आयोजित पिछले सत्र के बाद हुई प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच का द्विपक्षीय व्‍यापार 2024-25 के आठ अरब डॉलर से बढ़कर 2025-26 में नौ अरब डॉलर से अधिक हो गया है। इस विचार विमर्श में परस्‍पर रूप से लाभकारी आर्थिक संबंधों को बढ़ा...