मार्च 10, 2026 9:31 अपराह्न

views 135

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत से बांग्लादेश को लगभग 5 हजार मीट्रिक टन डीजल आपूर्ति

पश्चिम एशिया में तनाव से ईंधन आपूर्ति में व्‍यवधान के बीच भारत से बांग्लादेश को लगभग पांच हजार मीट्रिक टन डीजल की आपूर्ति की जा रही है। बांग्लादेश पेट्रोलियम निगम-बीपीसी ने बताया कि बांग्लादेश-भारत मैत्री पाइपलाइन के माध्यम से असम के नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड से कल दोपहर से डीजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। प्रति घंटे लगभग 113 मीट्रिक टन डीजल की आपूर्ति हो रही है।  131 किलोमीटर लंबी यह सीमा पार पाइपलाइन भारत के सिलीगुड़ी मार्केटिंग टर्मिनल को उत्तरी बांग्लादेश के परबतीपुर डिपो से जोड़ती है। भार...