अगस्त 14, 2025 10:03 अपराह्न

views 76

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘SLINEX-2025’ में भाग लेने कोलंबो पहुँचे आईएनएस ज्योति और आईएनएस राणा

भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस ज्योति और आईएनएस राणा 14 से 18 अगस्त तक होने वाले भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास एस.एल.आई.एन.ई.एक्‍स-2025 के 12वें संस्करण में भाग लेने के लिए आज कोलंबो पहुँचे। यह अभ्यास कोलंबो में हार्बर चरण के साथ शुरू होगा जो 16 अगस्‍त तक चलेगा। इसके बाद 18 अगस्त तक कोलंबो समुद्री चरण का आयोजन होगा। श्रीलंका के उन्नत अपतटीय गश्ती पोत एस.एल.एन.एस विजयबाहु और सयूरा अभ्‍यास में शामिल होंगे। अभ्यास के दौरान सामरिक युद्धाभ्यास, सतह पर गोलीबारी, हेलीकॉप्टर संचालन, खोज और बचाव ...