जनवरी 28, 2026 7:51 अपराह्न

views 72

भारत-सऊदी अरब ने परस्पर सुरक्षा सहयोग की व्यापक समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने परस्‍पर सुरक्षा सहयोग की व्यापक समीक्षा की है। आज रियाद में सामरिक साझेदारी परिषद और सुरक्षा सहयोग समिति के अंतर्गत भारत-सऊदी अरब सुरक्षा कार्य समूह की तीसरी बैठक में यह चर्चा हुई। इस अवसर पर दोनों पक्षों ने सीमा पार आतंकवाद, पिछले वर्ष 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले और 10 नवंबर को नई दिल्ली के लाल किले के पास हुई आतंकी घटना सहित आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा की। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि बैठक में दोनों पक्षों ने वैश्विक स्तर पर और अपन...