फ़रवरी 7, 2026 7:15 अपराह्न
221
भारत सेमीकंडक्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र में तेज़ी से कर रहा है प्रगति: केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना और प्रसारण तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत सेमीकंडक्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। भारत की यह प्रगति अन्य देशों को संपूर्ण समाधान प्रदान कर सकती है। उन्होंने आज बेंगलुरु में क्वालकॉम निर्मित 2 नैनोमीटर सेमीकंडक्टर चिप का अनावरण करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित किया। श्री वैष्णव ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का...