फ़रवरी 28, 2026 5:03 अपराह्न
62
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत–यूरोपीय संघ संबंधों पर 2026 की पहली परामर्श बैठक की अध्यक्षता की
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दिल्ली में भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों पर पहली परामर्श समिति बैठक 2026 की अध्यक्षता की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री जयशंकर ने कहा कि उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी की सशक्त गति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यापार, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और गतिशीलता सहित कई क्षेत्रों में परस्पर लाभकारी पहलुओं पर भी चर्चा की गई। श्री जयशंकर ने संसद के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार प्रकट किया।