जनवरी 6, 2026 5:56 अपराह्न
134
भारत ऊर्जा सप्ताह का आयोजन 27 जनवरी से गोवा में होगा
भारत ऊर्जा सप्ताह का आयोजन 27 जनवरी से गोवा में किया जाएगा। चार दिन के इस कार्यक्रम में सरकारी अधिकारी, उद्योग जगत के प्रमुख और नवप्रवर्तक एक सुरक्षित, टिकाऊ और किफायती ऊर्जा भविष्य को बढ़ावा देने के लिए एक मंच पर जुटेंगे। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि यह कार्यक्रम ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, निवेश को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए व्यावहारिक और व्यापक उपाय विकसित करने पर केंद्रित होगा। कार्यक्रम में अमरीका, यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया-प्रशांत क्षेत्र ...