दिसम्बर 9, 2025 5:56 अपराह्न दिसम्बर 9, 2025 5:56 अपराह्न
43
भारत-बांग्लादेश ने मछुआरों की रिहाई के साथ मानवीय प्रतिबद्धता दोहराई
भारत ने आज 38 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा किया। बांग्लादेश ने भी 47 भारतीय मछुआरों को उनके जहाज सहित रिहा कर दिया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों देशों ने मछुआरों की मानवीय और आजीविका संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए यह पारस्परिक आदान-प्रदान किया है। मंत्रालय ने बताया कि हाल ही में बांग्लादेशी अधिकारियों ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। वहीं, भारतीय अधिकारियों ने भी बांग्लादेशी मछुआरों को पकड़ा था। मछुआरों की यह रिहाई तटीय समुदायों की मानवीय और आजीविका संबंधी चिंताओं को दूर...