अप्रैल 8, 2026 6:30 अपराह्न

views 63

भारत और तुर्कीए ने विदेश कार्यालय परामर्श बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की

भारत और तुर्कीए ने आज नई दिल्ली में विदेश कार्यालय परामर्श बैठक के 12वें दौर के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की वर्तमान स्थिति की व्यापक समीक्षा की। यह चर्चा व्यापार और निवेश, पर्यटन, प्रौद्योगिकी और नवाचार, ऊर्जा, शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग, जन संबंधों तथा सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित रही। दोनों पक्षों ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता भारतीय पक्ष से सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और तुर्कीए की उप विदेश...