दिसम्बर 5, 2025 9:54 अपराह्न दिसम्बर 5, 2025 9:54 अपराह्न

views 143

भारत और रूस ने आतंकवाद व उग्रवाद से निपटने में सहयोग मजबूत करने की पुष्टि की

  भारत और रूस ने आतंकवाद, उग्रवाद, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध, धन शोधन, आतंकवादी वित्तपोषण और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी जैसी चुनौतियों और खतरों से निपटने के क्षेत्र में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग मजबूत करने के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। एक संयुक्त वक्तव्य में, दोनों नेताओं ने आतंकवादियों की सीमा पार आवाजाही, आतंकवादी वित्तपोषण नेटवर्क और सुरक्षित पनाहगाहों सहित सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद को रोकने और उसका मुकाबला करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों...

अप्रैल 13, 2025 6:58 अपराह्न अप्रैल 13, 2025 6:58 अपराह्न

views 21

भारत-रूस के राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ को लेकर नई दिल्‍ली में एक साइकिल रैली का आयोजन

भारत-रूस के राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए आज नई दिल्‍ली में एक साइकिल रैली आयोजित की गई। इस रैली में तीन सौ से अधिक लोगों ने भागीदारी की। साइकिल रैली में 1941 से 1945 के महान देशभक्ति युद्ध में रूस की जीत की 80वीं वर्षगांठ का भी स्‍मरण किया गया। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने सोशल मीडिया एक्‍स पर दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी हैं। रूसी दूतावास ने बताया कि रूस तथा भारत की रणनीतिक साझेदारी राजनीति, व्‍यापार तथा प्रौद्योगिकी, विज्ञान, ...

सितम्बर 12, 2024 9:11 अपराह्न सितम्बर 12, 2024 9:11 अपराह्न

views 8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस की यात्रा से अब तक रूसी सेना से 35 भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया गया है- विदेश मंत्रालय

    विदेश मंत्रालय ने आज कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस की यात्रा से अब तक रूसी सेना से 35 भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रंधीर जयसवाल ने कहा कि अब भी रूसी सेना में करीब 50 भारतीय नागरिक है और भारत उनकी रिहाई के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। रूसी सेना से रिहा किये गये भारतीयों की कुल संख्‍या 45 पहुंच गई है क्‍योंकि प्रधानमंत्री की रूसी यात्रा से पहले ही 10 भारतीय रिहा किये जा चुके थे। भारत-चीन संबंधों के बारे में विदेश मंत्री के वक्‍तव्‍य पर श...

जुलाई 9, 2024 10:24 अपराह्न जुलाई 9, 2024 10:24 अपराह्न

views 29

भारत और रूस 2030 तक व्यापार लक्ष्य एक सौ अरब डॉलर निर्धारित करने पर सहमत हुए

  भारत और रूस 2030 तक व्यापार लक्ष्य एक सौ अरब डॉलर निर्धारित करने पर सहमत हो गये हैं। दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनमें पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, कार्टोग्राफी, ध्रुवीय अनुसंधान, निवेश, व्यापार और फार्मा के क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन शामिल हैं। भारत और रूस ने प्रसार भारती और टीवी नोवोस्ती के बीच प्रसारण के क्षेत्र में सहयोग पर भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बैठक के दौरान दोन...