जनवरी 20, 2026 10:12 अपराह्न

views 237

भारत और यूरोपीय संघ मुक्‍त व्‍यापार समझौते पर हस्‍ताक्षर करने की कगार पर हैं: उर्सुला फॉन डेर लायन

यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन ने कहा है कि भारत और यूरोपीय संघ मुक्‍त व्‍यापार समझौते पर हस्‍ताक्षर करने की कगार पर हैं। उन्‍होंने इसे सभी समझौतों की जननी बताया है। आज स्विटजरलैंड के दावोस में विश्‍व आर्थिक मंच में सुश्री लॉयन ने कहा कि दावोस के बाद अगले सप्‍ताह के अंत में वे भारत जाएंगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब भी इस संबंध में काम बाकी है। उन्होंने बताया कि इससे दो अरब लोगों का बाजार बनेगा, जो दुनिया की कुल जी डी पी का लगभग एक चौथाई होगा। सुश्री लॉयन ने कहा कि तेजी से वृद्धि...

जनवरी 12, 2026 10:07 अपराह्न

views 38

युवाओं का आत्मविश्वास, नवाचार और महत्वाकांक्षा भारत के निर्माण की दिशा में एक निर्णायक बदलाव को दर्शाती है: सरबानंदा सोनोवाल

पोत, पत्तन, परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने कहा कि युवाओं का आत्मविश्वास, नवाचार और महत्वाकांक्षा भारत के निर्माण की दिशा में एक निर्णायक बदलाव को दर्शाती है। नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत का संकल्प और युवा विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि विश्वविद्यालयों से लेकर राष्ट्र निर्माण तक, देश के युवा विकसित भारत को शक्ति प्रदान कर रहे हैं।    

जनवरी 12, 2026 10:17 अपराह्न

views 84

भारत और जर्मनी ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को किया और मजबूत

गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के बीच उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता के बाद भारत और जर्मनी ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया है। द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा के परिणामस्वरूप रक्षा, प्रौद्योगिकी और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में 19 समझौता ज्ञापनों और आठ महत्वपूर्ण घोषणाओं का आदान-प्रदान हुआ। प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज़ ने आगामी यूरोपीय संघ-भारत शिखर सम्मेलन के एक प्रमुख परिणाम के रूप में...

जनवरी 7, 2026 10:09 अपराह्न

views 133

भारत और इस्राइल ने आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त न करने के अपने दृष्टिकोण को दोहराया

भारत और इस्राइल ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों को कतई बर्दाश्‍त न करने के अपने दृष्टिकोण को दोहराया है। दोनों देशों ने इस खतरे से लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की उन्‍होंने  भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, गहरे आपसी विश्वास और दूरदर्शी दृष्टिकोण के आधार पर भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने...

जनवरी 1, 2026 9:33 अपराह्न

views 333

भारत और पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला निषेध समझौते की सूची का आदान-प्रदान किया

भारत और पाकिस्तान ने आज परमाणु प्रतिष्ठानों और केन्‍द्रों पर हमला निषेध समझौते के अंतर्गत इनकी सूची का आदान-प्रदान किया। यह सूची नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से साझा की गई। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि समझौते के अनुसार, दोनों देश प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को एक-दूसरे को परमाणु प्रतिष्ठानों और केन्‍द्रों की जानकारी देते हैं। इस समझौते पर 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षर किए गए थे और यह 27 जनवरी 1991 से लागू हुआ था। दोनों देशों के बीच इस प्रकार की सूचियों का यह लगातार...

जनवरी 1, 2026 4:28 अपराह्न

views 119

भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे की हिरासत में मौजूद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूचियाँ साझा कीं

भारत और पाकिस्तान ने आज राजनयिक चैनलों के माध्यम से एक-दूसरे की हिरासत में मौजूद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूचियाँ साझा कीं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत ने अपनी हिरासत में मौजूद तीन सौ 91 नागरिक कैदियों और 33 मछुआरों की सूचियाँ साझा की हैं। ये पाकिस्तानी हैं या इनके पाकिस्तानी होने का संदेह है। वहीं, पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में मौजूद 58 नागरिक कैदियों और एक सौ 99 मछुआरों की सूचियाँ साझा की हैं, जो भारतीय हैं या जिनके भारतीय होने का संदेह है। भारत ने पाकिस्तान की हिरासत से नागरि...

दिसम्बर 30, 2025 5:27 अपराह्न

views 196

केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्री ने जल जीवन मिशन के अन्‍तर्गत वर्चुअल माध्‍यम से जल सेवा आकलन का शुभारंभ किया

केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने जल जीवन मिशन के अन्‍तर्गत सेवाओं की कुशल उपलब्धता तथा सामुदायिक भागीदारी बढाने के लिए वर्चुअल माध्‍यम से आज जल सेवा आकलन का शुभारंभ किया। जल शक्ति मंत्रालय ने बताया है कि जल सेवा आकलन, जल जीवन मिशन पोर्टल पर ग्राम पंचायत के नेतृत्‍व में पेयजल सेवा के लिए डिजिटल आकलन सुविधा है। इसका उद्देश्‍य किसी तीसरे पक्ष द्वारा सर्वेक्षण के बजाय सामुदायिक स्‍तर पर गावों द्वारा जल सेवा प्रणाली का स्‍व-आकलन करना है। हर घर जल ग्राम पंचायतों के जरिए यह कार्य अगले वर्ष 2...

दिसम्बर 12, 2025 12:54 अपराह्न

views 64

भारत क्रूज पर्यटन का नया केंद्र बन रहा: केंद्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि भारत क्रूज पर्यटन का नया केंद्र बन रहा है। उन्‍होंने कहा कि होटलों और रेस्‍तरां में उल्‍लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है तथा प्रमुख वैश्विक होटल समूह देश में निवेश कर रहे हैं। आज नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में श्री शेखावत ने देश में बढ़ते पर्यटन में वंदे भारत रेलगाड़ी की भूमिका का उल्‍लेख किया।    श्री शेखावत ने कहा कि पिछले 11 वर्ष में सड़कों, रेलवे और जल मार्गों के बुनियादी ढांचे में जिस तरह परिवर्तन आया है, इससे न केवल देश की अर्थव्‍यवस्‍था ...

दिसम्बर 12, 2025 7:54 पूर्वाह्न

views 100

पाकिस्‍तान के साथ अमरीका की नई सक्रियता से दोनों देशों के बीच सहयोग में बाधा पड़ी है: ओ आर एफ के कार्यकारी निदेशक

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक ध्रुव जयशंकर ने कहा है कि अमरीका द्वारा भारत पर उच्च शुल्क दर लगाए जाने और पाकिस्तान के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश से भारत-अमरीका सहयोग में बाधा पड़ी है। उन्होंने यह बात अमरीकी सदन की विदेश मामलों की उप-समिति के समक्ष कही। श्री ध्रुव ने कहा कि भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौता न कर पाने और पाकिस्तान की सेना के साथ नजदीकी से भारत-अमरीका सामरिक साझेदारी पूरी तरह से कार्यरूप न ले पाने का खतरा पैदा हो गया है। फाउंडेशन से जुड़े दक्षिण एशिया मामलों क...

दिसम्बर 12, 2025 6:28 पूर्वाह्न

views 87

भारत हमेशा पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक सहयोग का प्रबल समर्थक रहा: राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा है कि भारत हमेशा से टिकाऊ जीवन शैली, जलवायु-अनुकूल विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक सहयोग का प्रबल समर्थक रहा है। श्री सिंह ने यह बात कल अफ्रीकी देश केन्या में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा के सातवें सत्र में कही। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है कि वृद्धि दर को बनाए रखा जाए और नीतियां पर्यावरण के अनुकूल रहें। श्री कीर्तिवर्धन ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ऐसे समा...