अगस्त 14, 2025 10:07 अपराह्न
15
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वतंत्रता दिवस संदेश
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है जो हम सब के लिए गर्व का विषय है। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा कि आज के भारत की पहचान आत्म-सम्मान और आत्मनिर्भरता से होती है। उन्होंने देश वासियों से कठिन परिश्रम से प्राप्त स्वतंत्रता की रक्षा करने, इसकी गरिमा बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अधिक समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की दिशा में प्रयास करने को कहा। श्री ...