दिसम्बर 12, 2025 1:55 अपराह्न

views 82

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मणिपुर के सेनापति जिले में छह विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मणिपुर के सेनापति जिले में लागू की जा रही छह विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने जिले की पांच अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इन परियोजनाओं में पच्चीस करोड़ रुपये की लागत से विकसित एक आदर्श आवासीय विद्यालय, दस करोड़ रुपये की लागत से उन्नत किए गए दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और ग्यारह करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो बेली पुल शामिल हैं। उद्घाटन और आधारशिला रखी गई परियोजनाएं छात्रावास, जन सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सामुदायिक और जनजातीय विकास,...

दिसम्बर 12, 2025 7:34 पूर्वाह्न

views 99

राष्ट्रपति मुर्मु का इम्फाल में नू पी लाल स्मृति परिसर का दौरा, वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि भी करेंगी अर्पित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मणिपुर की राजधानी इम्फाल में नू पी लाल स्मृति परिसर का दौरा करेंगी। वे राज्य की वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगी। राष्ट्रपति मणिपुर के सेनापति ज़िले में जनसभा को संबोधित करेंगी और जिले की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु मणिपुर की दो दिन की यात्रा पर कल इम्फाल पहुंचीं। उन्होंने कल इम्फाल में एक हजार तीन सौ 87 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, जनजातीय विकास, सड़क, कृषि,...

दिसम्बर 11, 2025 8:15 अपराह्न

views 94

राष्ट्रपति मुर्मु ने मणिपुर के इंफाल में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शाम इंफाल के सिटी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक समारोह में एक हज़ार तीन सौ सत्तासी करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वे आज मणिपुर की दो दिन की यात्रा पर इंफाल पहुंचीं। राष्ट्रपति ने एक हज़ार एक सौ अस्सी करोड़ रुपये की चौदह परियोजनाओं का शिलान्यास किया और दो सौ सात करोड़ रुपये की बारह परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। जिन परियोजनाओं का राष्ट्रपति ने शिलान्यास और उद्घाटन किया, उनमें स्वास्थ्य क्षेत्र, शिक्षा, सड़क और राजमार्ग, जनजातीय विकास...