जून 13, 2024 11:21 पूर्वाह्न जून 13, 2024 11:21 पूर्वाह्न
7
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने श्रीलंका के लिए विस्तारित ऋण सुविधा की दूसरी समीक्षा की मंजूरी दी
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने श्रीलंका के लिए विस्तारित ऋण सुविधा की दूसरी समीक्षा की मंजूरी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा कि मुद्रा कोष बोर्ड का अनुमोदन श्रीलंका सरकार के आर्थिक सुधार प्रयासों का प्रमाण है। पिछले वर्ष मार्च में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने श्रीलंका के लिए 48 महीनों में 2 अरब 90 लाख डॉलर का पैकेज मंजूर किया था। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष प्रबंधन और आर्थिक नीति कार्यकारी बोर्ड के इस अनुमोदन से श्रीलंका को लगभग 33 करोड़ डॉलर की ऋण स...