जून 11, 2024 9:53 पूर्वाह्न

views 27

मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी रहने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी रहने की चेतावनी दी है। अगले पांच दिनों में जम्मू संभाग, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो दिनों में उत्तरी अरब सागर, गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों के लिए कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी वर्षा, तूफ...