जनवरी 11, 2026 7:18 अपराह्न

views 48

दिल्‍ली: मौसम विभाग के अनुसार कल धुंध छाए रहने की आशंका

राजधानी दिल्‍ली में आज दिनभर धूप खिली रहने से लोगों को भीषण ठंड से राहत मिली। दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान 18 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान चार दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।      मौसम विभाग के अनुसार कल शीत लहर चलने का अनुमान है और कुछ जगहों पर धुंध छाए रहने की आशंका है। कल का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

अक्टूबर 26, 2025 3:33 अपराह्न

views 71

मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव क्षेत्र का चक्रवाती तूफान में बदलने का लगाया अनुमान

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव क्षेत्र कल तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। विभाग के अनुसार इस चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और मंगलवार तक बड़े चक्रवात में बदलने की संभावना है। चक्रवात के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के आसार हैं। इसके असर से अगले दो से चार दिन तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा के तटों, यनम और पश्चिम बंगाल के गांगेय इलाकों में मूसलाधार...

फ़रवरी 17, 2025 1:51 अपराह्न

views 27

दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। अगले दो-तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।   आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इस महीने की 19 तारीख से उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी...

जनवरी 25, 2025 3:34 अपराह्न

views 37

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट की आशंका व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के अलग-अलग इलाकों और अगले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश और पंजाब में शीत लहर का अनुमान जताया है। वहीं बिहार में कल तक ठंड बने रहने की संभावना है। इसके अलावा, कल तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रात और सुबह के समय घना कोहरा रहने का अनुमान है। अगले दो-तीन दिनों में बिहार, ओडिशा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है। विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री स...

सितम्बर 14, 2024 8:21 अपराह्न

views 20

मछुआरों को 16 तारीख की सुबह तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तटों पर न जाने की सलाह  

      मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिशा और झारखंड में तेज बारिश और बाढ़ के खतरे की सम्‍भावना व्‍यक्‍त की है। अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।     मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में तेज बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की है। मछुआरों को 16 तारीख की सुबह तक उत्तरी बंगाल की ख...

जुलाई 29, 2024 8:59 अपराह्न

views 12

मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना

  मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं।   वहीं, कल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।      

जून 17, 2024 7:24 अपराह्न

views 28

उत्तरी-भारत में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी की आशंका

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी की आशंका व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि उत्तर पश्चिम भारत की ओर से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, भीषण गर्मी की स्थिति धीरे-धीरे कम हो जाएगी। जम्मू-कश्मीर, उत्तरी मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ और गांगेय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में भी भीषण गर्मी होने की संभावना है।       दूसरी ओर, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान उप-हिमा...