नवम्बर 20, 2025 9:55 अपराह्न

views 37

भारतीय तटरक्षक बल ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में एक बांग्लादेशी नाव और चालक दल के 28 सदस्यों को गिरफ्तार किया

भारतीय तटरक्षक बल ने आज भारतीय जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में एक बांग्लादेशी नाव और चालक दल के 28 सदस्यों को गिरफ्तार किया। बल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निगरानी के दौरान उनके जहाज ने भारत के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में एक संदिग्ध मछली पकड़ने वाली नाव को देखा।   नाव को तुरंत रोक लिया गया। उसकी पहचान एक बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाली नाव के रूप में हुई जो भारतीय समुद्री क्षेत्र अधिनियम का उल्लंघन कर रही थी। बांग्लादेशी चालक दल के सदस्यों के पास भारत के समुद्री क्षेत्रों में मछ...