मार्च 5, 2025 1:55 अपराह्न

views 52

झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल

  झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के बालिबा वन क्षेत्र में आज एक आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों जवान सुरक्षित हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि आज सुबह से ही सुरक्षाबल तलाशी अभियान पर थे। तीनों घायल जवानों को उपचार के लिए रांची ले जाया गया है।

जून 23, 2024 8:56 अपराह्न

views 41

छत्तीसगढ़ के सुकमा में माओवादियों द्वारा किए गए आई.ई.डी. विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज हुए आईईडी विस्फोट में, कमांडो बटालियन-कोबरा के दो जवान शहीद हो गए हैं। यह घटना दोपहर लगभग तीन बजे हुई।   पुलिस ने बताया कि घटना के समय सुरक्षाकर्मी मोटरसाईकिल और ट्रक पर सवार होकर सिलगेर कैंप से टेकलागुदम कैंप की ओर जा रहे थे।