जुलाई 18, 2024 9:33 पूर्वाह्न
26
आईसीसी पुरुष टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव को मिला दूसरा स्थान, यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ भी शीर्ष दस में शामिल
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग कल जारी की गई। इसमें भारत के सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर ही बने हुए हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल छठे स्थान पर रहे। ऋतुराज गायकवाड बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक पायदान लुढ़ककर आठवें स्थान पर आ गए हैं। हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी-20 श्रृंखला को चार एक से जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने हाल की रैंकिंग में खासी बढ़त हासिल की है। पुरुष टी-20 की ऑल राउंडर रैंकिंग में भारत के हार्दिक पांड्या ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें शीर्...