जनवरी 12, 2026 8:50 अपराह्न
1.2K
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद - आई.सी.ए.आर ने राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड-एन.डी.डी.बी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य दुग्ध उद्योग क्षेत्र में बहुविषयक अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण में सहयोग बढ़ाना है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार इसका लक्ष्य आई.सी.ए.आर की वैज्ञानिक और अनुसंधान विशेषज्ञता को एन.डी.डी.बी के जमीनी अनुभव के साथ समन्वित करना और जमीनी स्तर पर उभरती चुनौतियों का समाधान करना है। आई.सी.ए.आर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट ने कहा कि यह समझौता ज्ञा...