अगस्त 2, 2024 1:47 अपराह्न
15
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को करेंगे उद्घाटन, कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल नई दिल्ली में कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आई.सी.ए.ई.) का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय है- सतत कृषि-खाद्य प्रणालियों की ओर परिवर्तन। कृषि अर्थशास्त्रियों के अंतर्राष्ट्रीय संघ की अध्यक्षता त्रिवार्षिक सम्मेलन आज शुरू हुआ और यह 7 अगस्त को संपन्न होगा। इस सम्मेलन का आयोजन 65 वर्षों के बाद भारत में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों में कमी, बढ़ती उत्...