अगस्त 4, 2024 10:38 पूर्वाह्न अगस्त 4, 2024 10:38 पूर्वाह्न
7
स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रत्यारोपण के लिए मानव अंगों के परिवहन के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया जारी की
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मानव अंगों को प्रत्यारोपण के लिए सही समय पर अस्पताल पहुंचाने के प्रयोजन से मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि इससे गुणवत्तापूर्ण तरीके से अंग प्रत्यारोपण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अंगों को सही समय पर अस्पताल पहुंचाने से प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे असंख्य मरीजों की जिंदगी बचाई जा सकती है। प्रत्यारोपण के लिए अंगों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाने में कई बार बहुत समय लगता है। नई मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, प्रत्या...