अगस्त 18, 2025 5:15 अपराह्न

views 12

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने महाराष्‍ट्र के राज्यपाल उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्‍णन का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज महाराष्‍ट्र के राज्यपाल और राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन -एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्‍णन का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि सार्वजनिक जीवन के विविध दायित्वों में श्री राधाकृष्णन का समर्पण सदैव वंचित और उपेक्षित वर्गों के उत्थान हेतु रहा है। उनके राजनीतिक और सामाजिक सफर का उल्‍लेख करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु में उनके जमीनी कार्य और महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में श्री राधाकृष्‍णन ने समाज और...