अगस्त 23, 2025 7:35 अपराह्न
15
अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलना 11 वर्षों में सबसे बड़ा सुधार: डॉ. जितेंद्र सिंह
अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि देश में अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोलना पिछले 11 वर्षों में किया गया सबसे बड़ा सुधार है। डॉ. सिंह ने आज नई दिल्ली में दूसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोलने से नवाचार और उद्यमिता की एक नई लहर आई है। कभी सरकारी परियोजनाओं तक सीमित रहने वाले भारत में आज सैकड़ों स्टार्ट-अप हैं जो अंतरिक्ष में खोज कार्य के साथ-सथ रोजमर्रा के शासन में इस्तेमाल होने वाली प्रौद्योगिकी के ...