जून 27, 2024 9:09 अपराह्न

views 19

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों में अपने संबोधन में केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों में अपने संबोधन में सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला, और कहा कि दस साल में देश 11वें स्थान से उठकर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि देश ने महामारी और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संघर्ष के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की। राष्‍ट्रपति ने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने आज भारत को विश्व की सबसे तेजी स...