जून 12, 2024 7:14 पूर्वाह्न जून 12, 2024 7:14 पूर्वाह्न

views 16

यमन के समुद्री तट के निकट एक नौका के डूब जाने से 49 प्रवासियों की मौत, 140 लापता

यमन के समुद्री तट के निकट एक नौका के डूब जाने से 49 प्रवासी मारे गए और 140 लापता हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन के अनुसार रविवार सुबह सोमालिया के बंदरगाह शहर बोस्‍सावो से रवाना होने वाली यह नौका यमन के शबवा प्रांत के निकट समुद्र में डूबी। इसमें 90 महिलाओं सहित 260 लोग सवार थे। हार्न ऑफ अफ्रीका से यमन जाने वाले प्रवासियों के इस मार्ग पर यह अब तक की सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से एक है। अफ्रीका के 8 देशों - जिबूती, इरीट्रिया, इथियोपिया, केन्या, सोमालिया, सूडान, दक्षिण सूडान और युगांडा को हार्न ऑफ अ...