सितम्बर 5, 2025 6:58 पूर्वाह्न सितम्बर 5, 2025 6:58 पूर्वाह्न
16
हॉकी एशिया कप चैंपियनशिप: सुपर फोर स्टेज में भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया
राजगीर में हॉकी एशिया कप चैंपियनशिप के सुपर फोर स्टेज के मैच में कल भारत ने मलेशिया को चार-एक से हराया। भारत की ओर से मनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और विवेक सागर प्रसाद ने एक-एक गोल किये। इस जीत के साथ, भारत चार अंकों के साथ सुपर फोर ग्रुप में शीर्ष पर है, जिसमें कोरिया, मलेशिया और चीन भी शामिल हैं। सुपर फोर पूल स्टेज में भारत का अगला मुकाबला कल चीन से होगा।