नवम्बर 21, 2025 1:29 अपराह्न

views 73

अगला एक वर्ष बीएसएफ के आधुनिकीकरण और कल्याण के लिए समर्पित होगा: गृहमंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि अगला एक वर्ष सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ के आधुनिकीकरण और बल के कर्मियों के कल्याण के लिए समर्पित होगा। गुजरात के भुज में बीएसएफ के हीरक जयंती स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय ने बीएसएफ को विश्‍व का सबसे आधुनिक और आक्रामक बल बनाने के लिए पाँच साल का लक्ष्य रखा है।     उन्होंने सरकार की एक प्रमुख पहल, 'ई-बॉर्डर' सुरक्षा की नई अवधारणा को लागू करने में बीएसएफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।     बीएसएफ की उपलब्धियों पर प्...