जून 28, 2024 11:40 पूर्वाह्न
52
हिन्दी साहित्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. ऊषा ठाकुर को प्रदान किया गया 12वां विश्व हिन्दी सम्मान
डॉ. ऊषा ठाकुर को हिन्दी साहित्य के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 12वां 'विश्व हिन्दी सम्मान' प्रदान किया गया है। नेपाल में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित हिन्दी संवाद कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। डॉ. ऊषा ठाकुर ने हिन्दी और नेपाली में 40 से अधिक साहित्यकारों की रचनाओं का अनुवाद किया है और हिन्दी भाषा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह पुरस्कार भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से दिया जाता है। 12वां विश्व हिन्दी सम्मेलन 2023 में फिजी में हुआ था...