अप्रैल 5, 2026 11:14 पूर्वाह्न

views 51

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले में वाहन खाई में गिरने से 4 पर्यटकों की मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में कल शाम एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से चार पर्यटकों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। यह दुर्घटना बंजार सब-डिवीजन के सोझा-घ्यागी इलाके में हुई। दुर्घटनाग्रस्त बस दिल्ली से आ रही थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। वाहन में सवार कुल 23 पर्यटक दिल्ली से हिमाचल प्रदेश घूमने आए थे। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और दुर्घटना की जांच की जा रही है।