मई 7, 2024 6:07 अपराह्न
16
शिमला शहरी में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आज दयानंद पब्लिक स्कूल, शिमला में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया
शिमला शहरी में 'सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता अभियान' (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत आज दयानंद पब्लिक स्कूल, शिमला में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों , प्रवक्ता वर्ग एवं अध्यापकों ने भाग लिया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी (स्वीप) द्वारा 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग जनों के लिए चुनाव आयोग द्वारा घर से ही मतदान करने की व्यवस्था विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। शिमला शहरी निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ० सुरेश कुमार ने...