अगस्त 26, 2024 6:54 अपराह्न

views 19

UPS: जिला भाजपा की उपाध्यक्ष उषा बिरला ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी देने के फैसले का हार्दिक स्वागत किया

जिला भाजपा की उपाध्यक्ष उषा बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी देने के फैसले का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय को कर्मचारियों के हित में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम बताया, जिससे सरकारी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित और संरक्षित रहेगा। बिरला ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात यूनिफाइड पेंशन स्कीम द्वारा मिलने वाले वित्तीय सुरक्षा लाभों से कर्मचारी और अधिकार...

अगस्त 26, 2024 4:42 अपराह्न

views 27

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने 27 अगस्त से आरम्भ होने वाले मानसून सत्र के संचालन में सभी माननीय सदस्यों से सहयोग की अपील की

विधान सभा सचिवालय में आयोजित दलीय बैठक के उपरान्त पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि उन्होने 27 अगस्त से आरम्भ होने वाले मानसून सत्र के संचालन में सभी माननीय सदस्यों से सहयोग की अपील की है। श्री पठानियां ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण सत्र है जिसमें 10 बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे सदन के समय का सदुपयोग जनहित से सम्बन्धित विषयों को उठाने के लिए करें तथा उस पर चर्चा करें । उन्होने कहा कि जो भी विषय माननीय...

अगस्त 26, 2024 3:29 अपराह्न

views 15

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र कल से, आज विधान सभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

हिमाचल प्रदेश विधान सभा का मानसून सत्र कल 27 अगस्त से शुरू होगा और 9 सितंबर तक चलेगा। इस सत्र में कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र का शुभारंभ 27 अगस्त को सुबह 11 बजे विधानसभा के तीन पूर्व सदस्यों टेकचंद, नारायण सिंह स्वामी और दौलत राम चौधरी के निधन पर शोकोद्गार के साथ शुरू होगा। इस दौरान दो दिन गैर सरकारी दिवस होगा।विधानसभा को अभी तक कुल 842 प्रश्न विधायकों ने ऑनलाइन पूछे हैं। एक भी प्रश्न आफलाइन नहीं पूछा गया है। 601 तारांकित प्रश्न और 241 अतारांकित प्रश्न आए हैं।        विधानसभा अध्यक्ष ने...

अगस्त 26, 2024 3:14 अपराह्न

views 21

शिमला में धूमधाम से मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी, गंज राधा कृष्ण मंदिर में उमड़ी कृष्ण भक्तों की भीड़

देश भर में आज कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। शिमला के राधा कृष्ण मंदिर गंज बाजार में सुबह से कृष्ण भक्तों की भीड़ लगी हुई है।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शिमला में खासी धूम देखने को मिल रही है। लोग कृष्ण भक्ति में रंग गए हैं। आज सुबह से ही श्रद्धालु शहर के मुख्य कृष्ण मंदिर गंज बाजार में माथा टेक रहे हैं। वहीं, श्री कृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है। शिमला में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी कई दिन पहले ही शुरू हो गई थी।       राधा कृष्ण मंदिर गंज सनातन धर्म सभा के प्रेस सचिव सुमन दत...

अगस्त 26, 2024 3:12 अपराह्न

views 6

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल मंगलवार 11 बजे से शुरु होगा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल मंगलवार 11 बजे से शुरु होने जा रहा है। दस दिन के सत्र के शुरु होने के पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। जिसमें विपक्ष की तरफ़ से कोई नही पहुंचा है। जिससे साफ़ हो गया है कि सदन में विपक्ष पूरी तैयारी के साथ आएगा और सदन में हंगामे के पुरे आसार हैं। सदन में कुल 936 सवाल आ चुके हैं। जिसमें 640 तारांकित जबकि 296 अतारंकित हैं। इसके अलावा नियम 101के तहत 10, नियम 62 के तहत 7, 63 के तहत 1, 130 के तहत 20 और नियम 324 के तहत 4 चर्चाएं आई है।        सर्वदलीय बैठक में...

अगस्त 26, 2024 3:08 अपराह्न

views 20

मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के लिए सालाना 53.21 करोड़ रुपये का आवंटनः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार ने एक नई पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विधवा, बेसहारा, तलाकशुदा महिलाओं और विकलांग माता-पिता को उनके बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस योजना के लिए सालाना 53.21 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करेगी।   उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य दो विशिष्ट आयु समूहों को सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत पात...

अगस्त 24, 2024 12:56 अपराह्न

views 11

स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की 173वी बैठक शिमला में संपन्न

स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की 173वी बैठक शिमला में संपन्न। वित्त सचिव ने बैंकों को केंद्रीय और राज्य स्तरीय योजनाओं को गरीबों ,जरूरतमंदों और महिलाओं तक पहुंचाने के लिए दिए उचित दिशा निर्देश- कहा बैंक सुनिश्चित करें कि जरूरतमंदों तक निश्चित समय अवधि में मिले सभी वित्तीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ।    बैंकर समिति की राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश वित्त सचिव अभिषेक जैन ने बैंकों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने बैंकों से यह ...

अगस्त 24, 2024 12:03 अपराह्न

views 23

मंडी जिला के चौंतड़ा विकास खंड की सभी 42 ग्राम पंचायतों को जल्द ही प्लास्टिक कचरे की समस्या से निजात मिलेगी

मंडी जिला के चौंतड़ा विकास खंड की सभी 42 ग्राम पंचायतों को जल्द ही प्लास्टिक कचरे की समस्या से निजात मिलेगी। सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा निपटान के लिये विकास खंड की ग्राम पंचायत पस्सल में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र स्थापित किया गया है। इस संयंत्र के पूरी तरह क्रियाशील हो जाने से जहां विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों से प्राप्त होने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जाएगा तो वहीं संबंधित ग्राम पंचायत को आय भी सृजित होगी। सबसे अहम बात यह है कि संयंत्र के चालू हो जा...

अगस्त 24, 2024 12:00 अपराह्न

views 21

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नलवाड़ मेला साईगलू के समापन समारोह की अध्यक्षता की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आठ दिवसीय नलवाड़ मेला साईगलू के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले एवं त्य़ौहार हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं के वाहक हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे की भावना और भी सुदृढ़ होती है। मेलों के दौरान खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों से युवाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए मंच प्राप्त होता है। उन्होंने मेला आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।स्थानीय विकास कार्यों की चर्चा करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा क...

अगस्त 24, 2024 11:55 पूर्वाह्न

views 15

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में दशहरा सांस्कृतिक उप समिति व प्लाट आवंटन समिति की बैठक का आयोजन किया गया

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा सांस्कृतिक उप समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को दशहरा सांस्कृतिक उप समिति व प्लाट आवंटन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उन्होंने कहा कि इस वर्ष 13 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान दिन व रात्रि के समय आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय दशहरा को भव्यता प्रदान करते हुए...