अक्टूबर 15, 2025 7:14 अपराह्न अक्टूबर 15, 2025 7:14 अपराह्न

views 39

भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन की नेतृत्‍व वाली झारखंड सरकार पर लगाए आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने आज हेमंत सोरेन की नेतृत्‍व वाली झारखंड सरकार पर आदिवासी समुदाय को कथित तौर पर संकट में डालने और उन्हें लूटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। नई दिल्‍ली में आज पार्टी मुख्‍यालय में संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी प्रवक्‍ता तुहिन सिन्‍हा ने बताया कि मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट घोटाला अनुमानित दो हजार करोड़ रुपये का घोटाला है।   श्री सिन्‍हा ने कहा कि राज्‍य का शासन चलाने वाले तीन दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल का इंडिया ...

नवम्बर 28, 2024 1:35 अपराह्न नवम्बर 28, 2024 1:35 अपराह्न

views 20

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन आज चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम चार बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में एक समारोह में श्री सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश प्रसाद यादव और राष्‍ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव भी समारोह में शामिल होंगे। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भी समारोह में शामि...

जून 27, 2024 8:52 अपराह्न जून 27, 2024 8:52 अपराह्न

रांची की पीएमएलए अदालत ने पूर्व सीएम हेमन्‍त सोरेन की न्‍यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ाया

रांची की विशेष पीएमएलए अदालत ने जेल में बन्‍द झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन की न्‍यायिक हिरासत को आज 14 दिनों के लिए बढ़ाया है। सोरेन एक जमीन घोटाले मामले में रांची की बिरसा मुडा सेन्‍ट्रल जेल में बंद हैं। श्री सोरेन और 11 अन्‍य आरोपियों को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिग के माध्‍यम विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया। मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।