अक्टूबर 1, 2025 1:52 अपराह्न अक्टूबर 1, 2025 1:52 अपराह्न

views 779

4 अक्टूबर तक पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने कल से इस महीने की 4 तारीख तक पूर्वोत्तर भारत में बारिश में वृद्धि और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में अगले दो से तीन दिनों में कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है।   मौसम विभाग ने बताया है कि तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कल भी ऐसी ही स्थिति रहने के आसार हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुछ स्थानों पर तेज़ हवाएँ चलने ...

सितम्बर 19, 2025 1:43 अपराह्न सितम्बर 19, 2025 1:43 अपराह्न

views 14

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर आज मूसलाधार वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग ने बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल सहित पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग स्थानों पर भी तेज वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, झारखंड, ओडिशा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने के भी आसार हैं। &nbsp...

सितम्बर 12, 2025 2:15 अपराह्न सितम्बर 12, 2025 2:15 अपराह्न

views 25

पूर्वोत्तर राज्यों में अगले तीन – चार दिन में मूसलाधार वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले तीन - चार दिन में मराठवाड़ा और पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने आज पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक, लद्दाख, ओडिशा, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि आज उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मुंबई और तेलंगाना में तेज बारिश हो सकती है।    

सितम्बर 2, 2025 7:53 अपराह्न सितम्बर 2, 2025 7:53 अपराह्न

views 17

दिल्ली: एनडीएमसी ने यमुना के बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रही भारी वर्षा से निपटने के लिए ठोस और तात्कालिक कदम उठाए

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद- एनडीएमसी ने राष्ट्रीय राजधानी में यमुना के बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रही भारी वर्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस और तात्कालिक कदम उठाए हैं।   आज नगरपालिका के विभागाध्यक्षो के साथ नई दिल्ली में हुई एक समीक्षा बैठक के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि परिषद ने आपात तैयारी, नालों की डी-सिल्टिंग, जल निकासी व्यवस्था और 24 x 7 नियंत्रण कक्ष जैसी महत्वपूर्ण पहलें लागू की हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत ...

अगस्त 17, 2025 8:08 पूर्वाह्न अगस्त 17, 2025 8:08 पूर्वाह्न

views 53

अटलांटिक महासागर में एरिन तूफान एक बड़े चक्रवात में तब्दील, कई इलाकों में तेज वर्षा की चेतावनी जारी

कैरिबियन सागर के उत्तर में अटलांटिक महासागर में एरिन तूफान एक बड़े चक्रवात में बदल गया है। इससे 150 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और कई इलाकों में तेज वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात के कारण इस सप्ताह अमरीका में पूर्वी तट पर तेज़ लहरें उठ सकती हैं। इस सप्ताह चक्रवात के और अधिक शक्तिशाली होकर प्यूर्टो रिको से उत्तर की ओर बढ़ने की आशंका है।