जून 21, 2024 8:58 अपराह्न
22
मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में केरल, तटीय और दक्षिणी कर्नाटक, कोंकण-गोवा में तेज बारिश का अनुमान जताया
मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में केरल, तटीय और दक्षिणी कर्नाटक, कोंकण-गोवा में तेज बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों, विदर्भ के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और गांगेय पश्चिम बंगाल में आगे बढ़ गया है। मौसम ने कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम और इसके आसपास स्थित है। इसके प्रभाव से अगले पांच दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा और उपहिमालयी प...