जून 21, 2024 10:52 पूर्वाह्न जून 21, 2024 10:52 पूर्वाह्न

views 27

दिल्ली: पिछले 24 घंटों में लू लगने से सफदरजंग अस्पताल में दो लोगों की मृत्यु

  दिल्ली में भीषण गर्मी से पिछले 24 घंटों में लू लगने से सफदरजंग अस्पताल में दो लोगों की जान चली गई है। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार कल छह लोगों को लू लगने के कारण भर्ती कराया गया और जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। अस्पताल में गर्मी से संबंधित बीमारियों के 47 मरीज हैं, जिनमें से 29 की हालत गंभीर बनी हुई है।      16 जून से अब तक गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण 62 लोगों को भर्ती किया गया है, जिससे  मरने वालों की संख्या 24 तक पहुंच गई है। अस्पताल ने कहा कि भीषण गर्मी से पहले ही सभी स्वास्थ्य ...

जून 20, 2024 1:36 अपराह्न जून 20, 2024 1:36 अपराह्न

views 23

भीषण गर्मी के चलते दिल्ली में बढ़ी गर्मी संबंधित बीमारियों के रोगियों की संख्या, कई लोगों की मौत

राष्‍ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिल्‍ली के सफदरजंग अस्पताल में पिछले 24 घंटे के दौरान गर्मी संबंधित बीमारी से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 रोगियों का इलाज चल रहा है। दिल्‍ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कल तक नौ रोगियों की मौत हो चुकी थी। अन्‍य बड़े अस्पतालों में भी हीट स्‍ट्रोक के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कल एक परामर्श जारी कर राज्यों के स्‍वास्‍थ्‍य विभागों से भीषण गर्मी से संबंधित बीमारियों से निपटने के लिए तैयार रहने...

जून 19, 2024 2:06 अपराह्न जून 19, 2024 2:06 अपराह्न

views 18

भीषण गर्मी और अधिक तापमान के कारण 550 से अधिक हज यात्रियों की मौत

  भीषण गर्मी और 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के कारण 550 से अधिक हज यात्रियों की मौत हो गई है। मिस्र में 320 तीर्थयात्रियों की मौत लू और संबंधित बीमारियों से हुई, जबकि जॉर्डन के राजनयिक सूत्रों ने 60 लोगों की मौत की पुष्टि की है। ये संख्या बढ़ने की उम्मीद है।     

जून 14, 2024 8:54 पूर्वाह्न जून 14, 2024 8:54 पूर्वाह्न

views 20

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्तर, उत्तर और पूर्वी हिस्सों में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्तर, उत्तर और पूर्वी हिस्सों में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन से चार दिनों तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा।   आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर आर.के. जेनामणि ने कहा कि आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में औसत तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।     मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगा...

जून 12, 2024 7:45 पूर्वाह्न जून 12, 2024 7:45 पूर्वाह्न

views 28

मौसम विभाग ने उत्तरी भारत में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने उत्तरी भारत में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्‍तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्‍ली में अगले चार दिन तक भीषण गर्मी रहने की आशंका है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिन तक भीषण गर्मी का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए स्थिति अनुकूल बनी हुई है। अगले एक दिन में इसके तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और भागों तक पहुंचने की संभावना है। अगले सात दिन के दौरान पूर्वोत्तर भारत और प...