जुलाई 29, 2025 7:52 अपराह्न

views 29

दिल्‍ली सरकार की कैबिनेट बैठक में हौंसलों की उड़ान योजना को मंजूरी

दिल्‍ली सरकार ने आज राजधानी के युवाओं के लिए हौंसलों की उड़ान नाम से एक टैलेंट हंट योजना की शुरूआत की है। दिल्‍ली सरकार की आज हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई। इस योजना का उद्देश्‍य दिल्‍ली के युवाओं की रचनात्‍मक प्रतिभाओं को निखारना और उन्‍हें अंतरराष्‍ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। इसके तहत सभी विधानसभाओं में टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उसके बाद हर विधानसभा से प्रतिभाशाली युवाओं के पूल को इक्‍कठा करके जोनल लेवल, जिला स्‍तर और फिर राज्‍य स्‍तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाए...