जुलाई 11, 2024 12:50 अपराह्न

views 46

उत्तर प्रदेश: हाथरस जिले में बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, 16 लोग घायल

  उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आज एक निजी बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। हादसा आज सुबह सिकंदराराऊ इलाके में एनएच-91 पर हुआ जब एक तेज रफ्तार बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा गई। प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को हाथरस और अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

जुलाई 3, 2024 12:07 अपराह्न

views 40

उत्तर प्रदेश:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे की स्थिति का जायजा लिया

  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हाथरस हादसे की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री पीड़ितों और उनके परिजनों से मिलने जिला अस्पताल हाथरस पहुंचे। कल एक सत्संग कार्यक्रम में हुई भगदड़ में अब तक कुल 121 लोगों की जान चली गई है। आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

जुलाई 3, 2024 10:18 पूर्वाह्न

views 38

उत्तर प्रदेश: हाथरस जिले में धार्मिक समागम के दौरान मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 116 हुई, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने घटना पर जताया दुख 

हाथरस में धार्मिक कार्यक्रम में हुई भगदड़ के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गई। गंभीर रूप से घायल 28 लोगों का अलीगढ़, आगरा, एटा और हाथरस के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।  यह भगदड़ कल सिकंदराराऊ तहसील के फुलराई गांव में कथा वाचक भोले बाबा के सत्संग में हुई। अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ तब मची जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद श्रद्धालुओं ने भोले बाबा की एक झलक पाने की कोशिश की। राज्‍य के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 72 शवों की पहचान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित...