जून 27, 2024 8:24 अपराह्न जून 27, 2024 8:24 अपराह्न

views 23

हरियाणा सीएम नायब सिंह ने गुरुग्राम में घर से कूड़ा उठाने के लिए 50 नए इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज गुरुग्राम में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए 50 नए इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इनके साथ, गुरुग्राम में ऐसे वाहनों की संख्या अब 500 से अधिक हो गई है।  सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गुरुग्राम नगर निगम पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए कचरा संग्रहण के लिए अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल कर रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन कैरी बैग मुक्त गुरुग्राम अभियान के तहत एक कपड़े के बैग वेंडिंग मशीन का भी उद्घाटन किया।

जून 20, 2024 4:04 अपराह्न जून 20, 2024 4:04 अपराह्न

views 18

दिल्ली: भारी गर्मी में पानी की कमी से लोगों की मुश्किलें बढ़ी

पिछले दो सप्ताह से राष्ट्रीय राजधानी में जारी भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में लोग पानी की भारी कमी से जूझ रहे हैं। शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बहुत कम है या बिल्कुल नहीं है, जिससे लोगों को पानी के टैंकरों और बोरवेलों पर निर्भर होना पड़ रहा है। प्रभावित इलाकों में संगम विहार, महरौली, वसंत विहार, ओखला, वसंत कुंज, चाणक्यपुरी, नरेला, रोहिणी, उत्तम नगर, जनकपुरी, विकासपुरी, मोती नगर, पटेल नगर, छतरपुर, करावल नगर, मुखर्जी नगर, गीता कॉलोनी, कृष्णा नगर और शाहदरा शामिल हैं। यमुना न...

जून 19, 2024 12:49 अपराह्न जून 19, 2024 12:49 अपराह्न

views 12

भाजपा में शामिल हुईं पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी

  हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा की पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी आज नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद मनोहर लाल खट्टर और अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया। भाजपा में शामिल होने के बाद सुश्री किरण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने हरियाणा के लोगों के कल्याण के लिए काम करने के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया।        

जून 11, 2024 2:09 अपराह्न जून 11, 2024 2:09 अपराह्न

views 17

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने पानी की कमी के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की

  दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी में चल रही पानी की कमी के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री सक्सेना ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली को आवंटित हिस्से के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जा रहा है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि श्री सैनी ने बताया कि चल रही गर्मी के कारण हरियाणा की अपनी बाधाओं के बावजूद ऐसा हो रहा है।