अक्टूबर 28, 2024 8:07 अपराह्न अक्टूबर 28, 2024 8:07 अपराह्न

views 5

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कहा– विभिन्न मंडियों में धान और बाजरा की खरीद सुचारू रूप से जारी

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कहा है कि विभिन्न मंडियों में धान और बाजरा की खरीद सुचारू रूप से जारी है। अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 43 लाख 2 हजार 418 टन धान तथा 4 लाख 17 हजार 771 टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है।   अब तक विभिन्न मंडियों में कुल 45 लाख 50 हजार 473 टन धान और 4 लाख 30 हजार 193 टन बाजरा की आवक हो चुकी है। सबसे अधिक 9 लाख 62 हजार 575 टन धान की आवक कुरूक्षेत्र जिले की मंडियों में दर्ज की गई है, जबकि करनाल जिले में 8 लाख 8 हजार 728 टन धान की आवक हुई है। वहीं, सर्वाधिक एक ल...