सितम्बर 17, 2024 9:13 अपराह्न सितम्बर 17, 2024 9:13 अपराह्न

views 9

हरियाणा विधानसभा चुनावः 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 मतदाता 20,629 पोलिंग बूथ पर करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रदेश के 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 मतदाता 20,629 पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 1 करोड़ 7 लाख 75 हजार 957 पुरूष, 95 लाख 77 हजार 926 महिलाएं और 467 थर्ड जेंडर  मतदाता है।   मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि 1 लाख 29 हजार 392 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं, जिनमें 64 हजार 31 पुरुष, 65 हजार 352 महिलाएं और 9  थर्ड  जेंडर मतदाता शामिल हैं ।   श्री अग्रवाल ने बताया कि मतदाता सूची में  18 से 19 आयु वर्ग के 5 लाख 24 हजार 514 युवा मतदाता , 1 लाख 49 हज...