मार्च 9, 2026 6:10 अपराह्न

views 68

नई दिल्ली में ‘विरासत शक्ति’ हथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन

नई दिल्ली के जनपथ में विरासत शक्ति नामक विशेष हथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। केंद्रीय वस्‍त्र मंत्रालय ने राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम के सहयोग से इस प्रदर्शनी को आयोजित किया है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्‍य भारत की समृद्ध हथकरघा परंपरा और महिला कारीगरों की सृजनात्मक शक्ति को सम्मान देना है। आठ दिनों तक चलने वाली यह प्रदर्शनी देशभर के बुनकरों और कारीगरों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान कर रही है। यह पहल भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत का उत्सव मनाने के साथ-साथ इस क्...